दंतेवाड़ा:- दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की दंतेवाड़ा के अरनपुर क्वारंटाइन सेंटर से 23 मज़दूर भाग गए है। बॉयज हॉस्टल में बनाया गया है क्वारंटाइन सेंटर। सभी मजदूर नाहरी गाँव के रहने वाले है। मजदूरों के भागने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सभी मजदूरों की तलाश जारी है और उम्मीद है जल्द ही इन्हें खोज लिया जायेगा। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि भागकर ये मजदुर अपने गाँव की ओर ही गए होंगे।
23 labourers of Nahari village ran away from boys hostel in Aranpur, yesterday. The hostel was made a quarantine centre for migrant labourers: SP Dantewada Abhishek Pallav #Chhattisgarh (File pic) pic.twitter.com/UhzJdqMYax
— ANI (@ANI) May 8, 2020



