रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव का रहने वाला सुशील कुमार चौहान, जो आज सुबह अपने घर के किसी काम से लिए निकला था। तभी आमापाली जकेला रोड के पास मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक सम्भवतः नशे की हालत में था और मोटरसाइकिल की रफ्तार भी बहुत तेज थी।। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम डायल 112 को सूचना दी।। मौके पर पहुंचकर पेट्रोलिंग ने मृतक युवक के शव को पुसौर के नजदीक की अस्पताल में ले जाकर मरचुरी रूम में भेजा गया है।। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।



