Home छत्तीसगढ़ अजीत जोगी की सांस की नली से डॉक्टर ने निकाला गंगा इमली...

अजीत जोगी की सांस की नली से डॉक्टर ने निकाला गंगा इमली का बीज…. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बारे में दूसरा मीडिया बुलेटिन जारी हुआ

816
0
file photo

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में डॉ. सुनील खेमका ने मेडिकल बुलेटिन जारी की है। उन्होंने बताया कि अजीत जोगी के सांस की नली में गंगा इमली का बीज फंस गया था जिसे निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज शनिवार शाम अजीत जोगी के दिमाग का सीटी स्कैन किया गया है। इसमें उनके मस्तिष्क में सेरिब्रल एडिमा (दिमाग में सूजन) पायी गई है। फिलहाल उनका हृदय सामान्य हो गया है। अभी अजीत जोगी वेंटीलेटर पर हैं और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। आने वाले 48 से 72 घंटे अजीत जोगी के लिए बेहद अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here