दंतेवाड़ा। जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक सिक्योरिटी गार्ड का रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। सिक्योरिटी गार्ड को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में चरेंटाइन किया गया है। गार्ड का सेंपल पीसीआर जांच के लिए मेकॉज लैब भेजा गया है। उल्लेख्निय है कि कोरोना का संक्रमण देश के साथ ही प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक सिक्योरिटी गार्ड का रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद गार्ड का सेंपल मेकॉज भेजा गया है।
रविवार को भेजे गए सैंपल का पीसीआर टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि वह कोरोना पॉजीटिव है या फिर नहीं। यहां यह बताया जाना आवश्यक है कि बस्तर संभाग में जितने भी रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव मरीज पाये गये थे उन सभी का पीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आया है, जिसके चलते बस्तर संभाग में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज नही पाये गये है। इसके कारण उक्त गार्ड की पीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है।



