Home छत्तीसगढ़ बेटे को बचाने के लिए टैंक में कूदे पिता की मौत

बेटे को बचाने के लिए टैंक में कूदे पिता की मौत

517
0

रायपुर/बिलासपुर। शहर में सैप्टिक टैंक की सफ ाई के दौरान बेटा टैंक में गिर गया। पिता ने उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर कूद गया। दोनों की टैंक में दम घुटने से मौत हो गइ। घटना सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सम्बलपुरी की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश टंकी से निकलवाकर पंचनामा के बाद दोनो की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह रोहित कौशिक पिता राजाराम कौशिक अपनी पत्नी के साथ सैप्टिक टैंक की सफाई कर रहा था।

अचानक रोहित टैंक के अंदर गिर गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने बचाने के लिए जोर से आवाज लगाई। इसे सुनकर रोहित के पिता राजाराम कौशिक टैंक के अंदर उसे बचाने कूद गया। दोनों अंदर गिरकर तड़पने लगे। इस पर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन सैप्टिक टैंक के अंदर गैस आ जाने के कारण पिता-पुत्र दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव मे मातम छा गया है। ग्रामीणों की जानकारी पर सकरी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here