लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में कैद है. फिर चाहे वह आम नागरिक हो या फिर कोई सेलिब्रिटी. चालीस दिन के बाद जहां संक्रमण नहीं है वहां लॉकडाउन कुछ राहत दी गई, लेकिन दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में अभी भी कड़ाई के साथ पाबंदी चालू है. ऐसे में मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने घरों में ही कैद हैं और लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं. सेलिब्रिटी खुद ही कुकिंग से लेकर घर के सभी काम कर रहे हैं और अपने स्टाइलिस्ट भी बने हुए हैं. लॉकडाउन के बीच कई बॉलीवुड कपल एक-दूसरे के हेयर स्टाइलिस्ट भी बने हुए दिखाई दिए. इस बीच रणवीर सिंह का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने नए लुक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. रणवीर को इस नए लुक में देखने के बाद उनके फैन भी काफी हैरान हैं. दरअसल, रणवीर सिंह इस वीडियो में बढ़े हुए बालों व दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. जो लॉकडाउन का असर लग रहा है. वीडियो में रणवीर अपने बढ़े हुए बालों और दाढ़ी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. रणवीर के इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. रणवीर का यह लुक एक वीडियो चैट के दौरान सामने आया है.
बता दें रणवीर गोलियों की रासलीला, रामलीला और पद्मावत जैसी फिल्मों में तो जरूर फैंस को बियर्ड लुक में नजर आए हैं, लेकिन रियल लाइफ में बहुत ही कम उन्हें बड़ी दाढ़ी के साथ देखा गया है. वे ज्यादातर क्लीन शेव में ही दिखाई दिए हैं. अब जब लोगों ने रणवीर को इस लुक में देखा है तो वे उन्हें इसी तरह रहने की भी सलाह दे रहे हैं. वैसे रणवीर की सिर्फ दाढ़ी ही नहीं बढ़ी बल्कि बाल भी काफी बढ़ गए हैं और उनका नया लुक काफी बेहतरीन लग रहा है.



