भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल स्ट्रक्चर मिल स्थित शिपिंग एरिया में नाइट शिफ्ट के दौरान शनिवार व रविवार के दरमियानी रात एक क्रेन क्रमांक-16 करीब 16 से 18 फ़ीट ऊपर से नीचे गिर गई। केबिन में क्रेन ऑपरेटर मंसाराम ठाकुर केबिन में फंस गए थे। बीएसपी के दमकल विभाग ने केबिन को काटकर कर्मी को बाहर निकाला।
उसके बाद संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया प्राथमिक उपचार के पश्चात सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। प्रबंधन ने बताया कि क्रेन ऑपरेटर मंसाराम का उपचार सेक्टर 9 हॉस्पिटल में जारी है उसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं इस पूरे मामले में करीब 15 से 20 लाख रूपय का नुकसान हुआ है क्रेन डिरेल कैसे हुई है इसकी जांँच की जाएगी। लॉकडाउन में भी रेल उत्पादन का काम जारी है।
बीएसपी सीटू नेता एसपी डे ने बताया कि, क्रेन बहुत पुराना है पूर्व में हमारे द्वारा सुधार करने के लिए कहांँ गया था पर उत्पादन का दबाव अधिक होने की वजह से नहीं किया गया है। प्रीवेंटिव मेंटिनेस नहीं करने के कारण ही यह घटना घटित हुई है समय रहते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाती तो यह घटना नहीं होती।



