जगदलपुर। जिले के थाना भानपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाकेल मारिगुडा पारा में कल रात को किचन में सिलेण्डर ब्लास्ट से घर का सामान बिखर गया एवं परिवार के 03 सदस्य ब्लास्ट की चपेट में आने से गुदरी बाई पति सुखनाथ कश्यप उम्र 50 वर्ष, संतोष कश्यप उम्र 30 वर्ष और कविता कश्यप उम्र 17 वर्ष के हाथ व पैर जल गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम को कालर से सूचना पर भानपुरी बायसन 01 तत्काल मौके पर पहुंचकर, उक्त सभी घायल व्यक्ति को उपचार हेेतु सिविल अस्पताल भानपुरी में भर्ती कराया। इस कार्यवाही में आरक्षक 977 मयाराम कश्यप एवं चालक वाणेश्वर आचार्य का योगदान रहा। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नही होने से ग्रामवासियों ने राहत की बात कही है।



