Home छत्तीसगढ़ भूतपूर्व सैनिक से मारपीट के आरोप में SDM रुचि शर्मा के ऊपर...

भूतपूर्व सैनिक से मारपीट के आरोप में SDM रुचि शर्मा के ऊपर मुंगेली कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

650
0
इस तस्वीर में जो शख्स क्वारेंटाइन दिखाई दे रहा है, वो एसडीएम मैडम से नाराज है। उसका आरोप है कि मैडम ने उसे डंडे मारकर क्वारेंटाइन किया। हालांकि मैडम ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। यह हैं मुंगेली जिले के लोरमी की SDM रुचि शर्मा।

मुंगेली:- मुंगेली जिले के लोरमी की एसडीएम रुचि शर्मा शनिवार को सरपंच की मौजूदगी में रिटायर्ड सैनिक के घर पहुंच गई और उसे घर से बाहर निकालते हुए डंडे से पिटाई कर दी। आरोप यह भी है कि एसडीएम रुचि शर्मा ने पूर्व सैनिक को क्वारेंटाइन सेंटर में ले जा कर छोड़ दीं और बाहर से ताला लगा दिया। जहां न सोने की और न ही खाने की सुविधा है। इस मामले में पूर्व सैनिक ने एसडीएम के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है.

वहीँ मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंगेली कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिये हैं. मामले की जांच के लिए एडीएम राजेश नशीने डिंडोल गांव पहुंचे. एडीएम ने गांव के सरपंच, रामनिवास राठौर, पूर्व सैनिक की पत्नी चंद्रमणि साहू सहित गांव के रहने वाले प्रत्य़क्षदर्शियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष संतोष साहू का बयान लिया.

वहीं भूतपूर्व सैनिक गोविंद राम साहू के क्वारेंटाइन सेंटर में रहने की वजह से उसका बयान नहीं हो पाया है. एडीएम राजेश नशीने ने नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने गोविंद राम साहू को कहा है कि उनकी क्वारेंटाइन अवधि समाप्त होने के पश्चात वे उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं.

वैसे तो ये लेडी अफसर अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा जनता में प्रशंसा बंटोरती रही हैं, लेकिन इस बार एक पूर्व सैनिक को क्वारेंटाइन करने पर विवादों में घिर गईं। अपने पति का पक्ष लेते हुए पूर्व सैनिक की पत्नी नाराज हो गई है। उसने SDM के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here