रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अजीत जोगी का हाल जानने हॉस्पिटल पहुँचे है। बता दें कि अजीत जोगी बीते 3 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अजीत जोगी को राजधानी के नारायणा अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जोगी को कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मेडिकल साइंस के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट उस अवस्था को कहते हैं जब दिल शरीर में खून पंप करना बंद कर देता है. अजीत जोगी के गले में फंसे बीज की वजह से अचानक यह अरेस्ट हुआ है.



