नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना हुई. बता दें कि यात्रियों ने सुबह से ही स्टेशन पर पहुंचना शुरू कर दिया था। देश में कोरोना लॉकडाउन के कारण डेढ़ महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद भारतीय रेलवे आज से ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। ये ट्रेनें नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के 15 रूटों पर चलाई जा रही हैं।
#WATCH Special train carrying 1,490 passengers leaves for Bilaspur (Chhattisgarh) from New Delhi Railway Station. pic.twitter.com/eU6w4DrfwN
— ANI (@ANI) May 12, 2020


