Home छत्तीसगढ़ प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला, देखिए सूची…

प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला, देखिए सूची…

653
0

बिलासपुर। जिले में बड़े पैमाने पर आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है. यह आदेश एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया है. तबादला आदेश में खास बात यह रही कि 20 आरक्षक ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार थानों में पदस्थापना मिली हैं. और लगभग 25 ऐसे रसूखदार आरक्षकों का भी तबादला किया गया हैं जो पिछले 5 सालों से एक ही थाने में पदस्थ थे.

एसपी ने तबादला आदेश जारी करने से पहले जिले में पदस्थ पुलिस कर्मियों से आवेदन मंगाया था और उनको उनकी पसंदीदा पोस्टिंग का 5 विकल्प आवेदन में भरने का मौका दिया था, जिससे की बिना पहुंच वाले जवानों को भी मनचाही जगह काम करने का मौका मिल सके, हालांकि इसमें कुछ नियम व शर्ते भी जोड़ी गई थी. सारे आवेदन का परीक्षण कर तबादला आदेश जारी किया गया. इसमें एक और खास बात है कि लगभग 70 प्रतिशत पुलिस कर्मी को अपनी चाही गई जगह पर पदस्थापना मिल गई है.

देखें पूरी सूची …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here