Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदमश्री डॉ.महादेव प्रसाद पाण्डेय के नाम से जाना जाएगा...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदमश्री डॉ.महादेव प्रसाद पाण्डेय के नाम से जाना जाएगा अब नालंदा परिसर

553
0
  • आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में लगेगी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की प्रतिमा
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉ. पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी रखने दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री अलंकार से विभूषित छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर स्थित नालंदा परिसर का नामकरण डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने रखने के लिए नालंदा परिसर का नाम उनके नाम पर करने तथा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here