Home छत्तीसगढ़ क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

559
0
file photo

रायपुर/सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आई है जहां सारंगढ़ में क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदुर कुछ दिनों पहले तेलंगाना से वापस लौटा था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक पिछले तीन दिनों से किसी से बात नहीं कर रहा था।

हालांकि मजदूर ने किस वजह से फांसी लगाई है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मजदुर के फांसी लगा लेने से जिला-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर अमलीपाली गांव के रहने वाला है , जिसके शव को उसके गृहग्राम पहुंचाने की तयारी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here