भिलाईनगर। दुर्भावनावश बेजुबान मवेशियों पर तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस में गिरफ्तार किया है। छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि, विगत कई दिनों से ग्राम गिरहोला के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की जा रही थी कि अपने पालतू मवेशियों गाय व बैल के शरीर पर जगह जगह जले हुए निशान देख रहे थे। जिसे देख ग्रामीणों द्वारा जानवरों के किसी जहरीले पदार्थ के खा लेने से ऐसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा प्रतिदिन उनके मवेशियों के शाम वापस घर ना आने पर आसपास खेत चारागाह तालाब आदि जगहों पर तालाब आदि जगहों पर तलाश की गई जिस पर घटिया ग्राम बाड़ी कहे जाने वाले बाडी के पास एक बैल के बुरी तरह जलकर घायल अवस्था में मिला आसपास के ग्रामीणों द्वारा पता करने पर घटिया बाड़ी में रहने वाले असफाक नवाज द्वारा मवेशियों को अपने पपीता बाड़ी में घुसकर नुकसान पहँुंचाने से गुस्सा होकर खेती कार्य में ड्रीप पाईप को साफ करने वाले सलफोरिक एसिड को छींटकर मवेशियों को नुकसान पहुंँचाया है जिससे करीब ग्राम के 5 से 6 मवेशी बुरी तरह से जल गये हैं।
ग्राम गिरहोला के जितेन्द्र धनकरनरेन्द्र देवागन व अन्य के द्वारा 12 मई को थाना में घटना के संबंध में रिपोर्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में एएसपी लखन पटले बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देश पर धारा 429 भादवि 4, 10 छग कृषक परिरक्षण अधि. 2004 अजमानतीय धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल मौके से आरोपी असपाक उर्फ अशफाक पिता रज्जाक मोह. 23 साल साकिन जाधवपुर गहलहुईया थाना पोरनपूर जिला पिलीभीत उ.प्र. वर्तमान पता गिरहोला बाड़ी, थाना नंदिनी को गिरफ्तार करके रिमांड पर भेजा गया। घटना के शामिल अन्य आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।



