Home Uncategorized 30 जून तक सभी आरक्षित टिकट रद्द, देश में अभी सिर्फ श्रमिक...

30 जून तक सभी आरक्षित टिकट रद्द, देश में अभी सिर्फ श्रमिक ट्रेनें, आदेश जारी

477
0
file photo

नईदिल्ली (एजेंसी):- भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेकर 30 जून तक बुकिंग करवाए सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं। इसका मतलब 30 जून तक नियमित ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। कहा जा रहा है कि अब कोई नया रिजर्वेंशन नहीं किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनें आने वाले दिनों में चलती रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही रिफंड कर दिया जायेगा।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से देशभर में ट्रेनें बंद हैं. इस बीच आईआरसीटीसी में 14 अप्रैल तक टिकटों का रिजर्वेशन हो रहा था. 22 मार्च से पहले भी लाखों लोगों ने ऑनलाइन और काउंटर के जरिए टिकट खरीदे थे। देश में लॉकडाउन के ऐलान के बाद ट्रेनें बंद हो गई और यात्रियों का पैसा अटक गया था। अब इन सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया गया और रिफंड किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here