Home छत्तीसगढ़ जहर सेवन से मां एवं मासूम बेटे की मौत…. अकलतरा थाना क्षेत्र...

जहर सेवन से मां एवं मासूम बेटे की मौत…. अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली की घटना 

523
0
demo pic
जांजगीर चांपा। जहर सेवन से मां एवं 4 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई मामले के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है पुलिस विवेचना कर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईपाली की है।
इस संबंध में अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार 14 मई सुबह 10 बजे की है ग्राम सराईपाली निवासी नान भाई नेताम उम्र 27 वर्ष अपने 4 वर्षीय मासूम बेटे यशु के साथ घर पर थी। इस दौरान उनके घर परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे इस बीच महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। साथ ही साथ अपने 4 वर्षीय मासूम पुत्र को भी जहर दे दिया।
जिससे उस महिलाएं मासूम की स्थिति देखते ही देखते बिगड़ने लगी। इस बीच आसपास के लोगों को जब घटना के संबंध में जानकारी मिली तो वे 112 की पुलिस टीम को इसकी सूचना दिए इसके बाद 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची इस बीच उनके पहुंचने के पूर्व ही महिला ने घर में दम तोड़ दिया था, जबकि उसका 4 वर्षीय बेटे यशु की सांसे चल रही थी। जिसे किसी तरह उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया इधर गांव में इस घटना से देखते ही देखते गांव में भी सनसनी फैल गई पुलिस ने मां एवं बेटे के शव का पंचनामा कर पीएम की कार्यवाही की कार्यवाही की जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। किस कारण से महिला ने जहर सेवन किया है। इसका पता भी नहीं चल पाया है। बाहर हाल पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here