धमतरी। दो दिन के नवजात का शव नाले में बहता हुआ पाया गया। जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पश्चात शव को बाहर निकाला गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम कूरुद क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा से यह घटना सामने आई। बताया गया कि गांव के समीप स्थित नाले के पानी में एक नवजात का शव बह रहा था जिसे लोगों ने देख कर पुलिस में सूचना दी। पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। कुरूद थाना प्रभारी विपिन लकडा ने बताया कि नवजात का शव देखने में दो दिन का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव बह कर आया है या किसी ने उसे नाले में फेंका है यह भी चर्चा हो रही है।



