Home देश मज़दूरों को ले जा रही ट्रक पलटने से 5 की मौत… 20...

मज़दूरों को ले जा रही ट्रक पलटने से 5 की मौत… 20 मज़दूर घायल

490
0

ट्रक दुर्घटना की तीसरी खबर आ रही है. इस बार हादसा मध्य प्रदेश के सागर में हुआ है. एमपी के दलबतपुर में मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए हैं. प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक ये दुर्घटना सागर से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से हुई है. इसमें हादसे में 20 लोग घायल बताए हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here