रायपुर। कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ में आज एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आयी है। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित दो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए, जिन्हें एम्स ने डिस्चार्ज कर दिया है, वहीं बुरी खबर यह रही कि बालोद जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है, जिसके बाद प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 09 है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रबंधन ने बालोद जिले में एक और कोरोना पॉजिटीव मरीज मिलने की पुष्टि की है। संक्रमित युवक बालोद जिले का रहने वाला है जो कुछ दिनों पहले ही मुंबई से लौटा था। जिसे क्वांरटाईन सेंटर में रखा गया था। क्वांरटाईन होने से पहले युवक अपने दोस्त के साथ बाइक में बैठकर शहर घुम चुका है।
इधर जैसे ही युवक के पॉजीटिव पाए जाने की खबर मिली जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संक्रमित युवक की पूरी हिस्ट्री निकाली जा रही है कि क्वांरटाईन से पूर्व वह और कितने लोगों के संपर्क में आ चुका है। उक्त युवक को मिलाकर बालोद जिले में अब तक यह दूसरा संक्रमित मरीज हो चुका है। इधर इस संक्रमित मरीज के मिलने के पूर्व तक प्रदेश में कुल 10 कोरोना मरीज थे, जिनमें 02 मरीज 01 दुर्ग और 01 सूरजपुर जिले का पूरी तरह स्वस्थ हो गए। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स प्रबंधन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। इस तरह आज जहां एक नया कोरोना मरीज मिला है, वहीं दो मरीज ठीक भी हुए है।
जिसके बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 09 है। स्वास्थ्य विभाग जारी द्वारा बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 32678 संभावित लोगों का सैंपल लेकर ंजांच किया गया है, जिनमें 31275 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1336 लोगों की जांच जारी है। वहीं वर्तमान में 34821 लोग अभी भी होम क्वारेंटीन में है, जबकि 532 लोग क्वारेंटीन सेंटर में रखे गये है। दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी है। आज दूसरे राज्यों से ट्रेनों के जरिए 2364 श्रमिकों की वापसी हुई है। वर्तमान में दूसरे राज्यों से प्रदेश पहुंचे 56481 श्रमिकों को क्वारेंटीन सेंटरों में रखा गया है।



