Home छत्तीसगढ़ अधेड़ को हाथियों ने उतारा मौत के घाट

अधेड़ को हाथियों ने उतारा मौत के घाट

512
0

रायगढ़:- एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक छाया है। तो रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथीयों के आतंक से मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। विगत कुछ ही दिनों में हाथियों ने कई लोंगों को मौत की नींद सुला दि है। इसी कडी में आज तड़के में हाथी ने एक अधेड़ को मार डाला। उक्त घटना है वन मण्डल धरमजयगढ़ के परिक्षेत्र बोरो की जहाँ आज सुबह सँगरा निवासी चमारसिंह माझी महुआ बीनने जंगल गया था।

जिसको हाथी ने बेदर्दी से मार डाला है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में इस क्षेत्र मे जंगली हाथियों के द्वारा ये चौथी जान ली गई है।वही वन अधिकारीयों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। एक सप्ताह के अंदर हाथियों की कहर से चौथी मौत बेगुनाहों की हो चुकी है। अगर वन अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं लेंगे तो आने वाले दिनों में और कई बेगुनाहों की जाने जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here