Home छत्तीसगढ़ पखांजूर के भामरागढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 2 एएसआई शहीद, 3 जवान...

पखांजूर के भामरागढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 2 एएसआई शहीद, 3 जवान घायल… भारी मात्रा में हथियार बरामद

625
0
file photo

पखांजूर। पखांजूर के भामरागढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो एएसआई शहीद हो गए हैं। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह पुलिस पार्टी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में रूटीन सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग चली। इसमें दो एएसआई शहीद हो गए वहीं दो जवान घायल हैं। दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली लाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here