Home छत्तीसगढ़ धारदार हथियार से महिला की गला रेत कर हत्या

धारदार हथियार से महिला की गला रेत कर हत्या

453
0

रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर खंडोबा मंदिर पास अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी उसके पति हरप्रसाद रात्रे ने रतनपुर थाने में दी। मृतका के मायके वालों उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस मृतका के पति और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है, कि हरप्रसाद रात्रे पिता लतेल रात्रे का विवाह 2 वर्ष पूर्व खैरा डगनिया गांव में सुकृता बाई रात्रे से हुआ था। पति पत्नी में अक्सर मारपीट विवाद होता था। वही मृतका के ससुर लतेल रात्रे, सास गुलाबा बाई रात्रे, ननंद ज्योती रात्रे और गौरी रात्रे के साथ भी अक्सर विवाद होता रहा। इस बारे में मृतका ने अपने पिता को बताया, तो आज सामाजिक बैठक होना था, लेकिनइस बीच बीती रात धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। चाकूनुमा धारदार हथियार मृतका के सर के पास पड़ा हुआ पुलिस को मिला है।

पति पत्नी में पिछले करीब 2 वर्षों से विवाद चल रहा है । सुकृता बाई विवाह के बाद से ही अपने पति को पसंद नहीं करती थी । जिसके चलते अक्सर उन दोनों के बीच में लड़ाई झगड़ा मारपीट होता रहता था। इस दौरान उसकी एक बच्ची भी हुई, जो कि आज 11 महीने की है।

इस मामले में मृतका के सास ने बताया, कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सुबह 6 बजे मासूम बच्ची हर्षिता रोने लगी, तो वे लोग कमरे के अंदर गए। जहां पर बहू की लाश पड़ी थी, बेटे को ढूंढने पर पता चला, कि वह रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here