Home छत्तीसगढ़ केलाउर क्वारेंटाइन सेंटर में दो मजदूर रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव मिले

केलाउर क्वारेंटाइन सेंटर में दो मजदूर रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव मिले

531
0
demo pic

जगदलपुर। जिले के केलाउर क्वारेंटाइन सेंटर तेलंगाना में मिर्च तोडऩे गए दरभा के मजदूरों को पर रखा गया है, जहां उनके रैपिड टेस्ट में दो मजदूरों में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद उन्हे मेकॉज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, वहीं उनकी आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने भेज दिये गये हैं, जिसकी रिपोर्ट शाम तक मिलने के बाद स्पष्ट हो पायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 50 से ज्यादा क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जहां दूसरे राज्यों से आने वाले स्थानिय मजदूरों व अन्य मजदूरों को रखने की व्यवस्था की गई है।

इन्ही में से एक केलाउर क्वारेंटाइन सेंटर में तेलंगाना से आये दरभा के मजदूरों की जब रैपिड किट से जांच की गई तो दो मजदूरों के पॉजीटिव रिपोर्ट मिले हैं, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
मेकॉज के कोविड-19 प्रभारी डॉ. नवीन दुल्हानी ने बताया कि रैपिड किट से जांच के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती की गई दोनों मजदूरों की आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों को आइसोलेशन पर निगरानी में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here