Home देश रुस ने विदेशी एथलीटों और कोचों के आने पर प्रतिबंध हटाया

रुस ने विदेशी एथलीटों और कोचों के आने पर प्रतिबंध हटाया

524
0

मॉस्को। रुस ने विदेशी एथलीटों और कोचिंग स्टाफ के यहां आने पर प्रतिबंध हटा लिया है। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रुसी सरकार ने गत 16 मार्च को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विदेशी नागरिकों के देश में आने पर अस्थायी रुप से प्रतिबंध लगाया था। यह आदेश 18 मार्च से प्रभावी हुआ था।
सरकार ने बयान जारी कर कहा, विदेशी एथलीट और कोचिंग स्टाफ जल्द ही रुस वापस आ सकेंगे। रुस में आने पर लगे प्रतिबंधों में सरकार ने जरुरी बदलाव किए हैं। हालांकि उन लोगों को ही इजाजत दी जाएगी जिनका रुस एथलेटिक संस्था के साथ श्रम अनुबंध है।
प्रशासन ने बताया कि एथलीटों को यहां आने पर 14 दिनों तक चरेंटीन में रहना होगा। सरकार ने कहा, इस फैसले से रुस प्रीमियर लीगा में शामिल फुटबॉल क्लब सहित प्रोफेशनल एथलेटिक संस्था को फायदा होगा और वे अपनी ट्रेनिगं शुरु कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here