पटना:- बिहार में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। प्रवासी श्रमिकों को दरभंगा से बांका ले जा रही एक बस पाइप लदे ट्रक से टकरा गई। आमने-समाने की इस टक्कर में ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गई। राहत व बचाव कार्य के बीच नौ श्रमिकों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि, चार घायल हैं।
भागलपुर में ट्रक और बस टकराया,9 मज़दूर की मौत,कई मज़दूर अभी भी दबे हुए है।
ट्रक में लोहा लोड था जब ट्रक खाई में गिरा तो सारे मज़दूर उसी में दब कर रह गए।
एक और कुव्यवस्था का शिकार दर्जनों मज़दूर। pic.twitter.com/Stvty4qGWN
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 19, 2020
मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी श्रमिकों को दरभंगा से बांका ले जा रही बस एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना भागलपुर के नवगछिया के अंभो चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर मंगलवार की सुबह हुई। दुर्घटना में नवगछिया की तरफ से मुजफ्फरपुर जा रहा पाइप लदा ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। उसके नीचे करीब एक दर्जन श्रमिक दब गए हैं। राहत व बचाव कार्य के बीच अभी तक नौ मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण देश में जहां-तहां फंसे श्रमिक किसी न किसी साधन से घर पहुंच रहे हैं। ट्रक पर भी प्रवासी श्रमिक थे, जो नवगछिया तेतरी जीरोमाइल के पास चढ़े थे। सभी बांका के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Bihar: At least 9 labourers dead & several injured after a truck & a bus collided in Naugachhia, Bhagalpur. The truck in which the labourers were travelling, fell off the road following the collision. Rescue operation underway. pic.twitter.com/rGVxw6xQVh
— ANI (@ANI) May 19, 2020



