छत्तीसगढ़:- दुकान से राशन लेकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार जीजा एवं साले की सरकारी वाहन ने ठोकर मर दी। जिसमे एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है.घटना के सम्बन्ध में ग्रामीण नवीन सिंह ने बताया की दोनों ही बाइक सवार मिथुन श्रीवास पिता दुर्गा श्रीवास एवं दिनेश श्रीवास पिता जवाहर श्रीवास 36 वर्ष शासकीय राशन दुकान से राशन लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी गैरोला क्षेत्र के अंतर्गत करिआम के पास परियोजना प्रशासक की गाडी सीजी 02 7724 ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के बाद दोनों घायलों को गैरोला के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान मिथुन श्रीवास की मौत हो गई। वही दिनेश श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है। चर्चा में सवाल उठाया जा रहा है जब शासकीय वाहन में परियोजन प्रशासक नहीं थे , तब वाहन रविवार के दिन बिलासपुर शासकीय कार्य से भेजा गया था या निजी कार्य से.



