Home देश देश में कहीं भी जाने के लिए अब एक ही जगह से...

देश में कहीं भी जाने के लिए अब एक ही जगह से बनेगा ई-पास

479
0

नईदिल्ली। देश ने लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रवेश किया है ताकि कोरोना वायरस ज्यादा न फैल सके। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन 4 नए रंग रूप वाला होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस लॉकडाउन में कई ढ़ील दी है। अब लॉकडाउन 4.0 के तहत नए नियम बनाए गए हैं जो आपको थोड़ा और घूमने की अनुमति देंगे। भारत सरकार ने कोविड-19 ई-परमिट पास के लिए आवेदन करने के लिए एक वेबसाइट बनाई है जो आपको ज़रूरत पडऩे पर राज्यों में यात्रा करने की अनुमति देगी।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा बनाई गई इस वेबसाइट में 17 राज्यों के लिए ई पास है। जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। यह ई-परमिट कुछ श्रेणियों जैसे छात्रों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, आपातकालीन/चिकित्सा यात्रा और विवाह प्रयोजनों के लिए मान्य है। वेबपेज के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या समूह ई-पास के लिए आवेदन कर सकता है और उसे इसके लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इस साइट के जरिए अभी तक 3,335,373 लोग ई-पास के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1,160,123 पास जारी किए गए हैं। 9,89,363 अभी प्रोसेस में हैं जबकि 1,185,887 पास रिजेक्ट हुए हैं। जिन राज्यों के लोग ई-पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीपस, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेर, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here