रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1 मरीज की पुष्टि रायपुर एम्स ने की है। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वहीं अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। वहीं आज नए मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 100 हो गया हैं। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है।
COVID-19 Update: Five New positive cases found in Rajnandgaon (04) and Korba (01).
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 19, 2020



