Home मनोरंजन मराठी ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने कर ली सगाई

मराठी ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने कर ली सगाई

472
0

मराठी फिल्मों और टीवी की ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। सोनाली ने यह घोषणा अपने जन्मदिन के मौके पर 18 मई को की है। सोनाली ने सगाई की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि उनकी यह सगाई काफी पहले 2 फरवरी 2020 को ही हो गई थी।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने बताया है कि उनकी सगाई लंदन के कुणाल बेनोडकर से हुई है। सोनाली ने बताया है कि उनके मंगेतर लंदन के हैं लेकिन वह दुबई में काम करते हैं। सोनाली फरवरी में कुणाल से सगाई करने के बाद उनसे मिलने दुबई गई थीं लेकिन उसके बाद लॉकडाउन होने के कारण वहीं फंसी हुई हैं। हिंदी फिल्मों में भी कर चुकी हैं कामवैस तो सोनालाी मुख्य रूप से मराठी फिल्मों में काम करती हैं लेकिन उन्होंने ग्रैंड मस्ती और सिंघम रिटर्न्स जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here