रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डाईनमिकाली स्थिर है. दिनांक 9 मई 2020 जिस दिन अजीत गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुए थे तब से वे कोमा में चल रहे है और वेंटिलेटर के माध्यम से सांस ले रहे है. विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अजीत जोगी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रहे है. अजीत जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है.



