Home छत्तीसगढ़ क्वारेंटाइन सेंटर से रिश्तेदारों को भोजन देकर लौट रही महिला पर जानलेवा...

क्वारेंटाइन सेंटर से रिश्तेदारों को भोजन देकर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला

453
0

भाठापारा। क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही महिला पर अज्ञात ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुवन में बीती रात की घटना की है। जानकारी के मुताबिक जिस वक़्त हमला हुआ महिला क्वारेंटाइन हुए रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर लौट रही थी। घायल महिला का इलाज भाटापारा शासकीय अस्पताल में चल रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here