Home देश फेसबुक पर निजी डाटा बेचने का आरोप, अब देना पड़ेगा बड़ा जुर्माना

फेसबुक पर निजी डाटा बेचने का आरोप, अब देना पड़ेगा बड़ा जुर्माना

497
0

नईदिल्ली। कनाडा में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर अनुचित तरीके से तीसरे पक्ष के डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को साझा करने और बेचने का आरोप है। हालांकि फेसबुक ने इन आरोपों को खारिज किया है।

कनाडा के स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा है कि तकनीकी फर्म ने अनुचित तरीके से तीसरे पक्ष के डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को साझा किया है। वहीं फेसबुक का कहना था कि वह जांच के नतीजों से सहमत नहीं है, लेकिन इस मामले को सुलझाना जरूर चाहती है।

मंगलवार को कनाडा के प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा कि तकनीकी कंपनी फेसबुक ने अपनी एप और मैसेंजर एप पर कनाडा के लोगों की निजी जानकारी की गोपनीयता बरकरार रखने का झूठा दावा किया, इसलिए वह जुर्माने की राशि चुकाएगी।
प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि फेसबुक के थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ता की जानकारी साझा करने में गोपनीयता बरकरार रखने के उसके तरीके निरंतर और सही नहीं थे, जबकि उसने ऐसा करने का दावा किया था। दरअसल, फेसबुक पर इस बात को लेकर जुर्माना लगाया गया है कि उसने अपने उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने का झूठा दावा किया। यह जुर्माना अगस्त 2012 और जून 2018 के बीच निजता के उल्लंघन से जुड़े मामलों का ही एक हिस्सा है। इसके तहत फेसबुक पर 65 लाख रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं फेसबुक के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि हालांकि हम इन निष्कर्षों से सहमत नहीं हैं और मामले को सुलझाने के प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनी इस बात पर भी सहमत नजर आई कि मामले के निपटान के संबंध में व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित कोई भी झूठी या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here