रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. वहीं वीआईपी रोड़ स्थित होटल फ्लोरेंस में भीषण आग लग गई है. यह आग होटल के किचन रूम में लगी है आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम दो गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंची हुई है. फायर ब्रिगेड की मदद से आग बूझाने का काम जारी है. तेलीबांधा पुलिस भी मौके पर मौजूद है.
बताया जा रहा है कि फ्लोरेंस होटल में करीब 3 बजे के आसपास आगजनी हुई है. जिस समय आग लगी उस समय होटल के अंदर गार्ड और दो कर्मचारी मौजूद थे. जैसे ही आग लगी तुरंत कर्मचारियों ने किचन में रखे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया, नहीं तो हादसा हो सकता था.



