रायपुर। छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में 2 एवं मुंगेली जिले 2 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।
#COVID19 #UpDate
जिला बिलासपुर में 2 एवं जिला मुंगेली में 2 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020
बता दें कि देश में कोरोना मामलों की संख्या 1 लाख 12 हजार 359 तक पहुंच गई है. इसमें 45 हजार 300 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 3435 मरीजों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे में देशभर में 5 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु सबसे आगे हैं.



