Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में 3 फिर और मरीज मिले कोरोना पाजेटिव…. अब एक्टिव मरीजो...

प्रदेश में 3 फिर और मरीज मिले कोरोना पाजेटिव…. अब एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 89

430
0
demo pic

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर 89 पहुंच गया है। आज दोपहर 3 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने ट्वीट में बताया-3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। कांकेर, बिलासपुर व बलरामपुर जिले में एक-एक नए मरीज़ की पुष्टि हुई है। इनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई है।

गौरतलब है कि आज ही सुबह विभिन्न जिलों में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई थी। उसके बाद सिम्स, बिलासपुर में भर्ती 3 कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर देने का समाचार मिला। ये सभी जांजगीर जिले के थे। इसके बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 86 हो गई थी, लेकिन आज दोपहर कांकेर, बिलासपुर व बलरामपुर जिले में एक-एक फिर से नए मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या फिर बढ़कर 89 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here