रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को अब तक कुल 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। इनमें जिला राजनांदगांव से 10, मुंगेली से 9, बिलासपुर से 8, कोरिया व रायगढ़ से 4-4, सरगुजा से 3,गौरेला पेंड्रा मरवाही से 2, बलौदाबाजार व जशपुर से 1-1मरीज मिले हैं। साथ ही बालोद जिले के 2 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 150 हो गई है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने अपने ट्वीटर हैंडल पर की है।



