Home मनोरंजन घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की मदद के लिये आगे आयी कैटरीना

घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की मदद के लिये आगे आयी कैटरीना

493
0

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की मदद करने के लिये आगे आयी हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच कैटरीना कैफ लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर ही रही हैं। उन्होंने पहले गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा उनके फिटनेस वीडियो भी फैंस के बीच चर्चा बटोर रहे थे। कैटरीना की लेटेस्ट पोस्ट घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं के लिए हैं।

कैटरीना ने घरेलू हिंसा पीडि़तों के लिए काम कर रही संस्था स्नेहा की सहायता करने का फैसला किया है।देश में लॉकडाउन बढऩे के साथ ही साथ घरेलू हिंसा के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते इस संस्था को फंड और संसाधनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। यही कारण है कि कैटरीना ने इस संस्था की मदद के लिए ये कैंपेन शुरु किया है।

इस कैंपेन के लिए स्नेहा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से एक नाम चुन कर उसे अपनी फोटो के साथ शेयर करना है। इसके बाद दी गई लिंक पर डोनेशन दिया जा सकता है। कैटरीना ने इस संस्था की मदद करते हुए अपनी फोटो पर फातिमा नाम लिखकर पोस्ट शेयर किया है। कैटरीना ने इसके अलावा जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और तब्बू जैसे स्टार्स को भी नॉमिनेट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here