Home छत्तीसगढ़ होटल में जुआ खेल रहे 12 रईसजादे जुआरी पकड़ाये

होटल में जुआ खेल रहे 12 रईसजादे जुआरी पकड़ाये

591
0
demo pic

 ताश के पत्तों सहित दो लाख से अधिक रुपये और मोबाईल बरामद

जगदलपुर। शहर में कोरोना लॉक डाउन के नियमों के साथ लागू कर्फ्यू के दौरान कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में लाखों रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को दो लाख रूपये सहित गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापगंज पारा में स्थित होटल रवि रेजीडेंसी में शहर के कुछ रईसजादे लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की एक टीम तैयार कर होटल रवि रेजीडेंसी में में छापा मार कार्रवाई में पुलिस ने यहां जुआ खेल रहे सागर शर्मा निवासी शांतिनगर, अजय दुबे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग, मो.अगस बालाजी वार्ड, मो.फायास मोतीतालाब पारा, शांति साव निवासी प्रतापगंजपारा, शिव चौहान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग, शिवम अनुपमा चौक, विजय जैन हिकमीपारा, सौरभ यदु बालाजी वार्ड, शुभम सिंह गंगानगर, एच. मिचवी अग्रसेन चौक और निकेश प्रतापगंजपारा को मौके पर पुलिस ने ताश के पत्तों समेत दो लाख से अधिक रुपये सहित पकड़ा है।

उल्लेखनिय है कि जब आरोपियों के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो देर रात अपने बच्चों को छुड़वाने के लिए थाने के बाहर शहर के रईसों की कतार लग गई। सभी परिजन अपने बच्चों को छुड़वाने और मामला रफा-दफा करने के लिए अपनी पहुंच का इस्तेमाल करने लगे। लेकिन कोतवाली टीआई ने किसी की भी एक नही सुनी, जिसकी सराहना की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद जुआ खिलाने और सट्टा खाईवालों में भी हड़कम्प मचना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here