Home छत्तीसगढ़ क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने जमकर छलकाए जाम…टिकटॉक इमेज बनाकर सोशल...

क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने जमकर छलकाए जाम…टिकटॉक इमेज बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

590
0

गंडई । नगर आसपास के गांवों के क्वारेंटिंन सेंटरों में बाहर से आए मजदूरों की लगातार शिकायतें मिल रही थी । इन सब को देखते हुए गंडई पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई । मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पंचायत भुरभुसी की है ।सोशल मीडिया के द्वारा सेंटर में शिकायत मिली थी कि यहाँ रह रहे लोग नशा का सेवन कर रहे है । जिसमें शशि साहू उम्र 35 वर्ष, राधेश्याम साहू , उम्र 36 वर्ष, होलेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष, नितेश साहू उम्र 20 वर्ष, परेटन साहू उम्र 40 वर्ष है । सभी ग्राम पंचायत भुरभुसी के निवासी है ।

सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 269, 270, 271, 188 , छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन ) अधिनियम 2002 का 36(च) 2 , महामारी अधिनियम 1897 का 3 व 4 की धारा लगाई गई है । उपरोक्त जानकारी की पुष्टि गंडई थाना प्रभारी शिव चंद्रा ने की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here