रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार चीफ इंटेनसिविस्ट डॉ डॉ पंकज ओमर के नेतृत्व में ICU की टीम , कार्डियोलाजिस्ट डॉ विनोद अग्रवाल एवं उनकी टीम न्यूरोफिजिशियन डॉ छत्रपाल सिंह साहू एवम डॉ विवेक त्रिपाठी समेत अस्पताल के विभिन्न विशेषaज्ञ डॉक्टरों दवारा उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी की जा रही है.
डॉक्टरों के सामूहिक पप्रयास से अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डाई नामिकली स्थिर बना हुआ है. ब्लड प्रेशर , हार्ट रेट, लीवर , किडनी आदि अंग सामान्य रूप से काम कर रहे है. हालांकि उनके मष्तिष्क की गतिविधियां बेहद कम है. वे लगातार कोमा में चल रहे है और शुरू दिन से ही वे वेंटिलेटर के माध्यम से साँस ले रहे है.



