रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने को लेकर आज सीएम हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमे जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला लिया है. इस बाबत शिक्षा विभाग को तैयारी के निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्कूल खोलने की राज्य सरकार ने 1 जुलाई से तैयारी कर रखी है। इसे लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि स्कूल खोलने के पहले एक बार फिर से हालात की समीक्षा की जायेगी। सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।



