Home छत्तीसगढ़ व्यापार में पार्टनरशिप देने का झांसा देकर दवा कारोबारी से 1 करोड़...

व्यापार में पार्टनरशिप देने का झांसा देकर दवा कारोबारी से 1 करोड़ की ठगी…दंपति के खिलाफ FIR दर्ज

489
0

रायपुर। राजधानी में व्यापार में पार्टनरशिप देने का झांसा देकर दंपत्ति द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। दंपत्ति पर आरोप है कि फर्म में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 1 करोड़ रुपये वसूल लिए लेकिन फर्म में हिस्सेदारी नहीं दी। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

मामला राजेन्द्र नगर थाना का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश केडिया और पत्नी मंजू केडिया पुत्र अनुपम केडिया पर आरोप है कि उन्होंने दवा कारोबारी संजय दुबे को फर्म में पार्टनर बनाने का झांसा दिया था। आरोपियों के झांसे में आकर संजय दुबे ने उनके खाते में 1 करोड़ रुपये जमा कराए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने फर्म में हिस्सेदारी नहीं दी।

इसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रकाश केडिया और पत्नी मंजू केडिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here