Home छत्तीसगढ़ 14 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जनपद पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी…. राज्य शासन...

14 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जनपद पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी…. राज्य शासन ने जारी किया आदेश

787
0

रायपुर। राज्य शासन ने गुरूवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 डिप्टी कलेक्टरों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी करते हुए सभी को जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी है।  सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डा. रेणुका श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार क्रमश: मनोज कुमार बंजारे दंतेवाड़ा को जनपद पंचायत, भोपालपट्नम जिला बीजापुर,  हिमांचल साहू को सुकमा से जनपद पंचायत सुकमा, कु. पूजा बंसल को महासमुंद से जनपद पंचायत मैनपुर जिला गरियाबंद, सुश्री रूचि शर्मा को मुंगेली से जनपद पंचायत फरसाबहार जिला जशपुर, सुश्री शीतल बंसल को रायपुर से जनपद पंचायत गरियाबंद, हेमेन्द्र भूआर्य को बीजापुर से जनपद पंचायत भैरमगढ़ जिला बीजापुर, प्रवेश पैकरा को बलरामपुर से जनपद पंचायत रामचंद्रपुर रामानुजगंज, श्रीमती ज्योति बबली बैरागी को बलरामपुर रामानुजगंज से जनपद पंचायत दुलदुला जिला जशपुर, कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरिया से जनपद पंचायत दरभा जिला बस्तर, आरआर चुरेन्द्र को मुंगेली से जनपद पंचायत मैनपाठ जिला सरगुजा, डीएस ध्रुव को धमतरी से जनपद पंचायत मरवाही जिला गौरेले-पेण्ड्रा-मरवाही, अशोक कुमार मार्बल को रायगढ़ से जनपद पंचायत कोण्डागांव, छबिलाल ओटी को कांकेर से जनपद पंचायत तमनार जिला रायगढ़ एवं कु. अर्चना पाण्डेय को रायपुर से जनपद पंचायत छुरा जिला गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here