छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस फिर बढ़े…अब एक्टिव केस की संख्या 315 हुई.
छत्तीसगढ़। आज प्रदेश में कुल 29 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिसमे मुंगेली से 17, जशपुर से 8, बिलासपुर से 4, कांकेर से 3, रायगढ़ से 2 और कोरिया से 2 मरीज शामिल है. अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 315 है। वही मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 49614 यात्री और व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है. और प्रदेश में कूल 19216 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए है.





