महासमुंद। महासमुंद से बड़ी खबर है जहां मजदूरों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच महासमुंद में ये हादसा हो गया। दुर्घटना में 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है वहीं एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। बस में कुल 26 मजदूर सवार थे। ये मुंबई में फंसे हुए थे जिन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच बस चालक को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में किसी के मौत की खबर नहीं है लेकिन 12 मजदूर घायल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं बाकी मजदूरों के लिए दुसरे बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।



