रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा-छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे, ऊं शांति।



