Home छत्तीसगढ़ 17 कोरोना मरीज़ हुए स्वस्थ…स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

17 कोरोना मरीज़ हुए स्वस्थ…स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

449
0
file photo

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी राहत की खबर सामने आई है. आज कुल 16 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 17 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। स्वस्थ मरीजों में कबीरधाम जिले के 5, बलौदाबाजार जिले के 2 व गरियाबन्द जिले से 3 और माना रायपुर से जांजगीर चाम्पा के 5 और बिलासपुर से बिलासपुर जिले के 2 मरीज शामिल है. अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 314 है।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 67,692 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 42.75 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here