Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर: आपसी विवाद पर जवान ने अपने 3 साथियों पर चलाई...

बड़ी खबर: आपसी विवाद पर जवान ने अपने 3 साथियों पर चलाई गोली…2 जवानों की मौके पर मौत…1 घायल

578
0

नारायणपुर:- अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई, एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, इस फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई है, वहीं एक जवान घायल भी हुआ है। CF- 9 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों के बीच आपसी झड़प हो गई, इस झड़प में एक जवान ने अपनी रायफल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान घायल हो गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है।

इस घटना में पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि लक्षराम प्रेमी घायल है. गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है. आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here