रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की महिला आइएएस एम.गीता को दिल्ली में क्वारंटाइन किया गया है। 1997 बैच की आइएएस गीता 22 मई को अमेरिका से लौटी हैं। अब क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद ही वे छत्तीसगढ़ लौट पाएंगी।
अफसरों के अनुसार गीता मैनेजमेंट का कोर्स करने करीब सालभर पहले अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गई थीं। बताया जा रहा है कि उनकी परीक्षा हो गई है। इस महीने के अंत में डिग्री मिलने वाली थी, लेकिन अमेरिका में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण यूनिवर्सिटी के हॉस्टल खाली कराए जा रहे हैं। इसी वजह से गीता को वापस लौटना पड़ा है।



